डायबिटीज में ऐसी चीज़ों को खाना पीना चाहिए जिससे blood sugar level कण्ट्रोल में रहे| साथ ही यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है जो चीज़ें हम खा रहे हैं वह डायबिटीज से होने वाली बीमारियाँ जैसे heart की बीमारी और kidney की बीमारी से हमारी सुरक्षा करें|
Hello friends welcome to Living Healthy मैं हूँ ऋचा शर्मा चलिए जानते हैं कि अगर आपको diabetes है तो कौन सी हैं वह चीज़ें जो आपको ज़रूर खानी चाहियें|
Moringa Powder
आयुर्वेद में मोरिंगा यानि सहजन को इस पृथ्वी का सबसे healthy और nourishing plant बताया गया है| मोरिंगा हमारे खून में sugar को कम करती है और इस तरह यह डायबिटीज में बहुत ही उपयोगी है| बहुत सी medical studies में ये देखा गया है कि मोरिंगा में पाए जाने वाला insulin जैसा protein blood sugar को कम करने में helpful है| मोरिंगा पाउडर और कैप्सूल आपको आसानी से मार्किट में मिल जाएगा नहीं तो आप इसे online भी आर्डर कर सकते हैं| मोरिंगा की पत्तियों को पानी में उबालकर आप इसमें नीम्बू डालकर इसकी चाय भी पी सकते हैं| मोरिंगा पाउडर को आप milkshake या soup में भी डाल सकते हैं| इसके अलावा मोरिंगा यानि सहजन की सब्जी खाना भी फायदेमंद होता है|
Flaxseed
Flaxseed यानि अलसी बहुत healthy होती है और सभी को खाने चाहिए और अगर आपको डायबिटीज़ है तो flaxseed को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें| Flaxseed lignan होता है जो हार्ट की बीमारियों से सुरक्षा करता है और blood sugar को भी कण्ट्रोल में रखता है| एक study में यह भी पाया गया है कि flaxseed नियमित रूप से खाने से blood clot और stroke का risk भी कम हो जाता है| Flaxseed में fiber भी अच्छी quantity में होता है जो डायबिटीज़ में बहुत फायदेमंद होता है| Flaxseed को हमेशा अपने ग्राइंडर में पीस कर इसका पाउडर बना कर ही use करें जिससे यह शरीर में ठीक तरह से absorb हो सके और इसे fresh रखने के लिए air tight डिब्बे में फ्रिज में ही रखें|
Apple Cider Vinegar
सेब का सिरका लेने से insulin function शरीर में improve होता है blood sugar level कण्ट्रोल में रहता है| वैसे तो apple cider vinegar के बहुत से स्वास्थ लाभ हैं| इसे लेने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है| एक छोटा चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर हर रोज़ पियें|
Fenugreek
रात भर भीगे हुए मेथी दानों का पानी पीने से भी डायबिटीज में बहुत फायदा होता है| मेथी दानों में fiber भरपूर होता है जो digestion और carbohydrates का absorption शरीर में slow करता है जिससे blood sugar level कम होने में help मिलती है| एक छोटा चम्मच मेथी दाने रात में पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पियें| इन भीगे हुए मेथी दानों को आप सब्जियों में डाल सकते हैं|
Green Tea
ग्रीन टी diabetic लोगों के लिए अच्छी है क्यूंकि यह metabolic system को healthy रखती है| ग्रीन टी में पाए जाने वाले polyphenols हमारे शरीर में glucose को regulate करते हैं जिससे डायबिटीज कण्ट्रोल करने में सहायता मिलती है| ग्रीन टी पीने से हार्ट की बीमारियों का risk भी कम हो जाता है जो कि diabetic लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है| ग्रीन टी में calories बिल्कुल नहीं होती हैं और यह weight loss में भी सहायता करती है जिससे blood sugar level को कण्ट्रोल करने में help मिलती है| ग्रीन टी भूख को कण्ट्रोल करने में भी helpful है| इसलिए डायबिटीज है तो ग्रीन टी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें|
Ginger
बहुत सी medical studies में यह बात सामने आई है कि अदरक खाने से असरदार तरीके से blood sugar level कण्ट्रोल होता है| अदरक का भी glycemic index बहुत कम होता है| अदरक insulin के production में भी सहायता करती है जिससे डायबिटीज को कण्ट्रोल करने में सहायता मिलती है|
एक medical study के हिसाब से regularly 8 हफ़्तों तक दिन में तीन बार 1 ग्राम अदरक खाने से type 2 डायबिटीज में blood sugar level को कम होते हुए देखा गया है|
इसके साथ ही अदरक खाने से डायबिटीज से जुड़ी और बीमारियों और complications में भी फायदा होता है|
अगर आपको डायबिटीज है तो हर रोज़ थोड़ी कच्ची अदरक आपको खानी चाहिए|
Tomato Juice
टमाटर खाना डायबिटीज़ में बहुत फायदेमंद होता है| टमाटर में carbohydrate बहुत कम होता है इसलिए यह diabetic लोगों के लिए बहुत अच्छी choice है| टमाटर का glycemic index भी बहुत कम होता है| 55 से कम GI वाले फूड्स डायबिटीज के लिए safe माने जाते हैं और 150 ग्राम टमाटर का GI 15 से भी कम होता है| टमाटर में potassium, vitamin C और lycopene भरपूर मात्रा ने होता है| टमाटर blood clotting के risk को कम करता है| टमाटर में calories बहुत कम होती हैं जिससे यह वज़न कम करने में भी helpful है|
Chia Seeds
Chia seeds anti oxidants, omega 3 fatty acids, fiber और magnesium से भरपूर होते हैं| यह सभी चीज़ें डायबिटीज़ से होने वाली बीमारियों से हमारी रक्षा करती हैं| इसके अलावा chia seeds blood pressure को भी कम करता है और वज़न कम करने में भी helpful है| इस तरह यह डायबिटीज़ को manage करने के लिए एक बहुत ही अच्छा superfood है और इसे आपको अपनी डाइट में ज़रूर ही शामिल करना चाहिए|
Almonds
हर रोज़ सुबह भीगे हुए बादाम खाना भी डायबिटीज़ को कण्ट्रोल में रखने का एक अच्छा तरीका है| ऐसा करने से blood sugar level तो कण्ट्रोल में रहता ही है साथ ही हार्ट की बीमारियों का risk भी कम हो जाता है| नियमित रूप से बादाम खाने से शरीर का खराब cholesterol यानि LDL कम होता है और अच्छा cholesterol यानि HDL बढ़ता है| अगर आपको डायबिटीज है तो हर रोज़ सुबह 8-10 भीगे हुए बादाम ज़रूर खाएं|
Turmeric
हल्दी एक अद्भुत गुणों वाला मसाला है| हल्दी खाने से blood sugar level को manage करने में भी सहायता मिलती है| हल्दी में मौजूद curcumin डायबिटीज़ से होने वाली complications से सुरक्षा करता है| हल्दी के anti inflammatory गुण हमारे हार्ट और kidney दोनों को healthy रखने में helpful हैं| हल्दी हमारे शरीर में ठीक तरह से absorb नहीं होती है इसे ठीक तरह से absorb करने के लिए अगर हल्दी के साथ काली मिर्च खायी जाए तो हल्दी का absorption हमारे शरीर में कई गुना बढ़ जाता है|
Spinach
यह तो हम सब जानते हैं कि पालक एक बहुत ही गुणकारी सब्जी है| पालक में folate, dietary fibre, vitamins A, B, C, E और K भरपूर मात्रा में होते हैं| इसमें मौजूद fiber से digestion का process slow हो जाता है जिससे blood sugar level एकदम से बढ़ता नहीं है| पालक में magnesium भी होता है जो blood sugar level को कण्ट्रोल में रखता है|
Walnuts
अखरोट फाइबर, प्रोटीन और healthy fats का एक बहुत ही अच्छा combination है| अखरोट में पाए जाने वाला fatty acids शरीर में खराब cholesterol को कम करता है और अच्छे cholesterol को बढ़ाता है| इससे डायबिटीज से होने वाले complications जैसे हार्ट disease और हार्ट अटैक का risk कम होता है| अखरोट में फाइबर भी अच्छी quantity में होता है और Insoluble और soluble fiber दोनों ही blood sugar level को improve करते हैं और cholesterol को कम करते हैं|
Please Subscribe to our YouTube channel for more tips
- USDA. Drumstick pods, raw
- Science Direct. Health effects of oleic acid
- डायबिटीज़ में यह 12 Foods ज़रूर खाएं










