kabj ka ilaj – How do you get rid of Kabz on your stomach?
कब्ज़ या Constipation आज कल एक आम समस्या हो गयी है| इस article में आप जानेंगे कि कब्ज़ में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए| साथ ही मैं बताऊँगी कब्ज़ से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए कुछ important tips.
Constipation या कब्ज़ की परेशानी में खान पान का बहुत प्रभाव पड़ता है| आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे :
- Constipation को दूर करने के कुछ आयुर्वेदिक सटीक उपाय जिनसे आपको ज़रूर आराम मिलेगा
- कब्ज़ की समस्या में कौन सी चीज़ों को अपनी diet में शामिल करने से आपको relief मिलेगी|
- अगर पेट साफ़ नहीं होता है तो कौन सी चीज़ें बिल्कुल भी नहीं खानी चाहियें
- कब्ज़ से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए कुछ स्पेशल tips| इन tips को follow करके आप constipation से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं|
तो आइये जानते हैं kabj ka ilaj
कब्ज़ के इलाज के घरेलु उपाय – Home Remedies for Constipation
- किसी भी तरह का कब्ज़ हो इसके लिए गोमूत्र सबसे अच्छी औषधि है| सुबह खाली पेट 2-4 चम्मच गौमूत्र गरम पानी से लें| पुरानी से पुरानी कब्ज़ का भी ये permanent इलाज है|
- 10-15 मुनक्का ले लें और 3 अंजीर ले लें| इन्हें अच्छी तरह गरम पानी से धो कर मुनक्के के बीज निकाल कर रात में एक कटोरी में भिगो दें| सुबह खाली पेट इस पानी को पी कर मुनक्का और अंजीर चबा चबा कर खाएं| इससे कब्ज़ में जल्द ही फायदा होगा|
- 5-6 काली मिर्च किसी चीज़ से छोटे टुकड़ों में तोड़ लें| रात को सोने से पहले इसे खा कर पानी पी लें| इसके बाद 1-2 चम्मच जैतून का तेल पी लें| इसके साथ ही जैतून का तेल नाभी पर भी लगाएं| इससे सुबह पेट साफ़ होने में बहुत help मिलेगी|
kabj ka ilaj – What is the best home remedy for severe constipation?
- हफ्ते में दो बार रात को सोने से पहले 1 चम्मच castor oil पियें| कब्ज़ के लिए ये बहुत ही अच्छा नुस्खा है|
- 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चुटकी हींग डालकर इसे दिन में दो बार पियें| कब्ज़ के लिए ये बहुत ही अच्छा उपाय है|
- दोपहर के खाने के बाद एक कटोरी में थोड़ा सा गुड़ और 1 छोटा चम्मच देसी गाय का घी अच्छी तरह मिला लें| इसे चाट चाट कर खाएं| Kabj ka ilaj ki ye ek bahut acchi gharelu upay hain.
- 1 छोटी चम्मच अजवायन को कड़ाई में हल्का भून लें| इसके बाद इसे ठंडा करके इसका पाउडर बना लें| अब इसे दिन में दो बार गरम पानी से लें| ये पेट साफ़ करने के लिए एक बहुत ही पुराना नुस्खा है|
- कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए सफ़ेद तिल को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें| आप तिल और गुड़ के लड्डू खा सकते हैं या फिर तिल को roti में मिलाकर ले सकते हैं| ये सभी constipation में फायदा करेंगे|
कब्ज़ में क्या खाना चाहिए Foods to Eat in Constipation
अगर आपको लम्बे समय तक constipation से relief चाहिए तो सबसे पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा|
कब्ज़ की परेशानी में अनार बहुत ही फायदेमंद फल है| अनार खाने से पेट की हर समस्या दूर हो सकती है फिर चाहें वो acidity या गैस की समस्या हो या फिर आपका खाना ठीक से न पचता हो या पेट न साफ़ होता हो| इसलिए आप अनार ज़रूर खाएं|
इसके अलावा कब्ज़ में सुबह खाली पेट अमरुद खाना भी बहुत फायदेमंद होता है|
सुबह खाली पेट पपीता खाने से भी पेट साफ़ होने में बहुत help मिलती है|
अगर गर्मी का समय है तो दोपहर के खाने के 1-2 घंटे बाद तरबूज़ या खरबूजा ज़रूर खाएं| कई बार कब्ज़ की समस्या पानी की कमी की वजह से भी होती है| क्यूंकि melons पानी से भरपूर होते है इसलिए ये आपकी body को hydrate करते हैं, आपके electrolytes को balance करते हैं और आपको पूरा nutritionभी देतें है| इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे छिलके सहित पकड़ कर दांतों से fruit को छिलके से अलग करके खाएं| इससे आपको maximum nutrition मिलेगा|
kabj ka ilaj – Can constipation be cured?
गर्मी के समय में बेल खाने से या बेल का शरबत पीने से पेट की किसी भी तरह की समस्या में आराम मिलता है|
अगर आपको कब्ज़ की परेशानी है तो आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा fiber include करें| fiber rich foods जैसे दालें, राजमा, लोभिया, soya nuggets, oats इन सभी को अपनी डाइट में शामिल करें| इसके अलावा हरी सब्जियां, ब्रोकोली, मटर इन सब में भी fiber अच्छी quantity में पाया जाता है| चोकर युक्त गेंहू से बनी roti में भी fiber अच्छी मात्रा में होता है|
Fiber और omega 3 fatty acids का एक बहुत अच्छा source है Flax-seed. अलसी के बीज से भी आपके शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। 2 चम्मच अलसी के बीज में लगभग 4 ग्राम फाइबर के अलावा anti oxidants भी होते हैं|
Fiber के दूसरे अच्छे source हैं nuts जैसे बादाम, मूंगफली, अखरोट और किशमिश| ये सभी healthy fats और fiber का बहुत अच्छा source हैं और पूरे शरीर को पोषण देतें हैं| इसके अलावा ये पेट साफ़ करने में भी बहुत helpful हैं|
Fiber के साथ साथ probiotic rich foods खाने से भी पाचन शक्ति मज़बूत होती है| प्रोबायोटिक ऐसा पदार्थ होता है जो हमारी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया पैदा करने में मदद करता है| इसके अलावा ये एक ऐसे natural enzyme को encourage करता है जो हमारे digestive organs की health के लिए बहुत अच्छा होता है|
Probiotic rich foods होते हैं जैसे दही और छाछ| कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए छाछ बहुत ही फायदेमंद होती है| छाछ बनाने के सही तरीके और फायदों पर मैंने जो विडियो बनाया है उसका लिंक नीचे description box में है|
इसके अलावा इडली, और डोसा में भी probiotic पाए जाते हैं क्यूंकि ये चावल और दाल को ferment करके बनते हैं| इसलिए आप इन्हें भी अपनी डाइट में include करें|
कब्ज़ में क्या नहीं खाना चाहिए – Foods to Avoid in Constipation
कब्ज़ की परेशानी में तला, भुना, गरिष्ट खाना नहीं खाना चाहिए| पैकेट में बंद फ़ूड, बाज़ार के खाने, कोल्ड ड्रिंक और पुराने बासी खाने को भी अवॉयड करें|
कब्ज़ से naturally छुटकारा पाने के कुछ टिप्स – Natural kabj ka ilaj – Get Rid of Constipation Naturally
अगर आप हमेशा अपना पेट साफ़ रखना चाहते हैं तो इन tips पर ज़रूर ध्यान दीजिये|
- आपका digestive system सही तरीके से काम करे इसके लिए ये बहुत ज़रूरी है कि आप सारा दिन प्रयाप्त मात्रा में खूब पानी पियें| हर थोड़ी देर में पानी पीने की आदत बना लें और सुबह उठकर खाली पेट कम से कम 2-3 गिलास गर्म पानी ज़रूर पियें|
- खाना खूब चबा चबा कर खाएं| ये एक बहुत साधारण सी बात है पर अगर आपका पेट साफ़ नहीं होता है तो आप इस बात पर ज़रूर ध्यान दें| खाना आराम से खाएं और खूब अच्छी तरह से चबा कर खाएं जिससे की खाना almost liquid बन जाए| जितना saliva खाने में मिलेगा उतना ही अच्छा रहेगा|Also read about Diabetes Fruits here
- खाना बहुत ज्यादा भी न खाएं और बहुत कम भी न खाएं|
- कब्ज़ की समस्या में पिंडलियों को दबाने से भी बहुत आराम मिलता है| पिंडली दबाने से पेट की समस्या में बहुत आराम मिलता है|
- Constipation में योग और प्राणायाम ज़रूर करें (kabj ka ilaj)| कपालभारती प्राणायाम करने से पेट साफ़ होने में सहायता मिलती है|
- Regular walk और exercise को भी अपने schedule में ज़रूर शामिल करें|
Please Subscribe to our YouTube channel for more tips
- MayoClinic. Constipation.
- eMedicineHealth. Constipation in adults.
- WebMD. What is constipation?
- Herbal Medicine. Metabolic effects of aloe vera.
- J Ethnopharmacol. 2015 Jul 1;169:60-8.












