सहजन के अचंभित करने वाले 17 फायदे – The Unbelievable Drumstick Benefits (Moringa Benefits) in Hindi

Drumstick Benefits Hindi

Sahjan ke Adbhut Fayde – Drumstick Benefits for Health

ये तो हम में से बहुत से लोग जानते हैं कि सहजन गुणों की खान है| जब मैंने इस बारे में पढ़ना शुरू किया तो सहजन के चमत्कारी गुणों के बारे में जानकार मैं हैरान रह गयी| ये article  पढ़कर आपको भी सहजन के अद्भुत गुणों के बारे में जानकर हैरानी होगी|

Drumstick Benefits in Hindi
  • Save
If you want to Watch Video on Drumstick Benefits please scroll below

सहजन दुनिया के सबसे ताक़तवर पौष्टिक आहार में से एक है| इसकी जड़ से लेकर इसके फूल, पत्ती, फली, हर चीज़ बहुत उपयोगी होती है| आयुर्वेद के हिसाब से सहजन से 300 से भी अधिक बिमारियों का इलाज संभव है जिनमें से कुछ मैंने इस विडियो में बतायी हैं| पूरी जानकारी के लिए विडियो को अंत तक ज़रूर देखें|
आईये जानते हैं सहजन के कुछ अचंभित करने वाले फायदों के बारे में:

Drumstick Benefits in Hindi

सहजन के पौष्टिक गुणों का अंदाज़ा हम इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें दूध की तुलना में calcium 4 गुना और protein दोगुना पाया जाता है|

इसमें संतरे की तुलना में Vitamin C सात गुना और गाजर की तुलना में Vitamin A चार गुना होता है|

इसके अलावा इसमें potassium केले की तुलना में तीन गुना होता है|

सहजन में carbohydrate, calcium, protein, potassium, iron, vitamin A, magnesium, vitamin C और vitamin B complex सभी अच्छी quantity में पाए जाते हैं|

Sahjan ke Fayde in Hindi
  • Save
इस बात से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सहजन खाने से हमारे शरीर को हमारे स्वास्थ को कितना लाभ मिलेगा|

  1. Helpful in Sciatica and Arthritis pain – (साइटिका और गठिया के दर्द में फायदेमंद) सहजन की कुछ पत्तियों को पानी में 4-5 मिनट उबाल कर इसका काढ़ा बना लें| इस काढ़े को पीने से साइटिका के दर्द में, जोड़ों के दर्द में और गठिया के दर्द में निश्चित रूप से आराम मिलेगा|
  2. Strengthens Bones (हड्डियाँ मज़बूत बनाता है) सहजन में कैल्शियम और iron दोनों ही भरपूर मात्रा में होता है इसलिए ये हड्डियों को मजबूती देता है| इसकी फली खाने से और इसके पत्तों का पाउडर यानि मोरिंगा पाउडर खाने से bone density बढ़ती है|
  1. Cure Cough (पुरानी खांसी को ठीक करता है) सहजन की सब्जी खाने से कफ की समस्या में बहुत लाभ मिलता है| जिन लोगों को लम्बे समय से खांसी की समस्या है वे अगर सहजन की छाल के रस में शहद मिलाकर सुबह शाम लें तो उन्हें खांसी में बहुत आराम मिलेगा| इसके अलावा सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने से भी खांसी की समस्या में बहुत लाभ मिलता है|
  1. Helpful in Diabetes (डायबिटीज में उपयोगी) सहजन blood sugar level को कम करने में बहुत help करता है| जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें सहजन ज़रूर खाना चाहिए|
  1. Helps in Weight Loss (मोटापा कम करने में सहायक) सहजन की सब्जी हफ्ते में 3-4 बार खाने से वज़न कम करने में सहायता मिलती है| इसके अलावा सहजन के पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें| अब थोड़ा सा रस पानी में मिलाकर सुबह शाम पियें| इससे वज़न तेज़ी से घटेगा|
  1. Helps to Reduce Blood Pressure (blood pressure कम करता है) जिन लोगों को हाई blood pressure की समस्या है उन्हें सहजन की सब्जी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए| नियमित रूप से इसे खाने से blood pressure और cholesterol दोनों कण्ट्रोल में रहते हैं|
  1. Helps to Cure Cold and Cough (सर्दी जुखाम में उपयोगी)अगर सर्दी जुखाम के कारण कफ जकड़ गया है तो सहजन को पानी में उबाल लें| अब इस पानी से भाप लें| ऐसा करने से जकड़न कम होगी और नाक खुल जायेगी|
  1. Improves Digestion (पाचन शक्ति बढ़ाता है) सहजन की पत्तियों और फलियों दोनों में ही niacin, riboflavin और folic acid होते हैं जो हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं| ये लीवर को मज़बूत रखता है| जिन लोगों को भी कब्ज़ की समस्या है उन्हें नियमित रूप से सहजन ज़रूर खाना चाहिए| इससे पेट साफ़ रहता है, शरीर के toxins बाहर निकलते हैं और acidity और गैस की समस्या से सुरक्षा मिलती है|
  1. Helps to Remove Kidney Stone (kidney स्टोन को हटाने में helpful) सहजन की सब्जी नियमित रूप से खाने से kidney का स्टोन कट कर निकल जाता है|
  1. Cures Ear Pain (कान के दर्द में लाभदायक) सहजन के ताज़े पत्तों को पीस कर इसका रस निकालकर दो दो बूँद कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है|
  1. Kills Worms in Stomach (पेट के कीड़े हटाता है) सहजन के पत्तों का रस बच्चों को देने से ये पेट के कीड़े हटाता है और उल्टी और दस्त भी रोकता है|

    Also, read Home Remedies for Constipation in Hindi

  1. Cure Toothache (दांत का दर्द ठीक करता है) सहजन की छाल के रस से कुल्ला करने से दांत के कीड़े मर जाते हैं और दांत के दर्द में भी आराम मिलता है|
  1. Protects Against Infection (Infections से सुरक्षा)सहजन की पत्तियों में बहुत से anti-bacterial गुण पाए जाते हैं जो हमें बहुत से infections से बचाते हैं| साथ ही सहजन vitamin C का अच्छा source है जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है| इसे खाने से आप लम्बे समय तक जवान और स्वस्थ रहेंगे|
  1. Helpful in Respiratory Disease (सांस के रोगों में फायदेमंद) अस्थमा और lungs की और बीमारियों में भी सहजन बहुत फायदेमंद है| सहजन में anti – inflammatory properties होती हैं जो lungs को ताक़त देती हैं और हमारी respiratory health के लिए बहुत अच्छी होती हैं| अगर आपका गला खराब है, आपको cough है या सांस लेने में किसी भी तरह की परेशानी है तो आप सहजन का soup पियें| इससे आपको बहुत आराम मिलेगा|
  1. Cleanses Blood (खून को साफ़ करता है)सहजन में खून को साफ़ करने के अद्भुत गुण पाए जाते हैं| इसकी anti-oxidant प्रॉपर्टीज के कारण इसे नियमित रूप से खाने से शरीर detox होता है, त्वचा साफ़ रहती है और pimples से सुरक्षा मिलती है|
  1. Helpful in Pregnancy (Pregnancy में फायदेमंद) क्यूंकि सहजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसे खाना pregnancy में भी बहुत लाभदायक होता है| इसकी पत्तियों का रस पीने से डिलीवरी के समय आसानी होती है| ये डिलीवरी के बाद की complications को भी कम करता है और pregnant ladies को सभी ज़रूरी vitamins और minerals देता है|
  1. Helpful in Sprain (मोच में लाभदायक) मोच आने पर सहजन की पत्तियों को पीस कर इसका लेप बना लें| अब इस लेप में थोड़ा सा शुद्ध सरसों का तेल डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर पकाएं| इस लेप को मोच पर लगाने से जल्दी ही आराम मिलता है|

    तो friends आशा करती हूँ आपको मेरी ये पोस्ट उपयोगी लगी होगी और आप सहजन के गुणों का लाभ उठाने के लिए इसे अपनी डाइट में ज़रूर include करेंगे|

Please Subscribe to our YouTube channel for more tips

References
  1. USDA. Drumstick pods, raw
  2. Science Direct. Health effects of oleic acid
  3. WebMD. HDL cholesterol
  4. J Diabetes. 2012 Jun;4(2):164-71
  5. Doi:10.1155/2015/381040

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here