वैसे तो भारतीय रसोई में कई ऐसी चीज़ें पाई जाती हैं जिनके स्वास्थ के लिए अद्भुत लाभ होते हैं| यह सभी चीज़ें खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं साथ ही अपने औषधीय गुणों के कारण यह कई बीमारियों का सरल इलाज भी होती हैं| पर जीवन की भाग दौड़ में हमने इस ज्ञान को काफी हद तक खो दिया है|

तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे अजवाइन के छोटे छोटे दाने कई बीमारियों का इलाज बन सकते हैं|

आईये जानते हैं अजवाइन के कुछ ऐसे स्वास्थ लाभ जिससे आप इसे अपनी रसोई में ज़रूर एक विशेष स्थान देंगे|

Useful in Diabetes (डायबिटीज में लाभकारी है अजवाइन)

अगर आपको डायबिटीज है तो आप अजवाइन ज़रूर खाएं| अजवाइन से आपका blood sugar level कण्ट्रोल में रहता है| अगर आप हर रोज़ सुबह अजवाइन का पानी पियें तो यह डायबिटीज में बहुत फायदा करता है| इसके लिए आप रात में 1 चम्मच अजवाइन को 1 कटोरी पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पियें| यह डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

Useful in Arthiritis (गठिया में फायदेमंद)

अजवाइन में पाए जाने वाले anti inflammatory गुणों के कारण अजवाइन गठिया का प्राकिर्तिक इलाज है| यह गठिया से होने वाले दर्द और सूजन में भी बहुत आराम पहुंचाती है| गरम पानी बाल्टी में डालकर इसमें थोड़ी सी अजवाइन डाल कर जोड़ों को इसमें भीगा कर बैठें| इससे दर्द और सूजन दोनों कम होंगी| इसके अलावा अजवाइन को पीस कर, हींग के साथ मिलाकर इसे एक पोटली में बांधकर कर सेकने से भी दर्द में आराम मिलता है| अजवाइन के तेल से मालिश करने से घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिलता है| Benefits of Carom Seeds

Helps in Weight Loss (वज़न घटाने में helpful)

अगर आप अपने बढ़े हुए वज़न से परेशान हैं तो अजवान बहुत काम आ सकती है| दो बड़े चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में रात भर भिगो कर छोड़ दें| सुबह इस पानी को छानकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर इसे खाली पेट पियें| इसे लगातार दो महीनों तक करें इससे आपको वज़न कम करने में ज़रूर सहायता मिलेगी|

Benefits of Carom Seeds – Ajwain ke Fayde

Useful in Cough (खांसी में उपयोगी)

अजवाइन की तासीर गर्म होती है और यह खांसी को ठीक करने का बहुत ही सरल उपाय है| खांसी की समस्या में 1 कप पानी में आधा छोटा चम्मच अजवाइन, 1 टुकड़ा अदरक, 2-3 काली मिर्च, थोड़ी से मेथी दाने, 1 चम्मच गुड़ ,1 चुटकी सेंधा नमक और 1 चुटकी हल्दी डाल कर उबाल लें| 2-3 मिनट उबाल कर इस मिश्रण को छान लें और चाय की तरह दिन में 2 बार पियें| इससे सर्दी खांसी जुखाम में तुरंत आराम मिलता है|

इसके अलावा आधी कटोरी सरसों के तेल में 1 चम्मच अजवाइन, 2-3 कलियाँ लहसुन और थोड़ी सी हींग डालकर इसे आंच पर पका लें| जब लहसुन लाल हो जाए तो इस तेल को छानकर कर ठंडा कर लें| इस तेल से मालिश करने से सर्दी खांसी जुखाम में बहुत आराम मिलता है| इस तेल से बच्चों की भी मालिश की जा सकती है|

Ajwain ke Fayde for Asthma
  • Save

Useful in Asthma (अस्थमा में फायदेमंद)

अजवाइन के नियमित उपयोग से अस्थमा की समस्या में भी बहुत आराम मिलता है| अजवाइन को गरम पानी में डालकर सुबह शाम खाना खाने के बाद पीने से सांस लेने की तकलीफ में आराम मिलता है|

Useful for Gums (मसूड़ों के लिए फायदेमंद)

अजवाइन में पाए जाने वाले anti fungal और anti bacterial गुण मसूड़ों की सूजन कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं| थोड़ी सी अजवाइन को तवे पर भून लें और इसे पीस कर इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और सेंधा नमक मिला कर इससे मसूड़ों की मालिश करें| ऐसा कुछ दिन करने से मसूड़ों के infections, सूजन और दर्द में आराम मिलेगा|

Makes Digestion Strong (पाचन शक्ति को मज़बूत बनाती है अजवाइन)

आजकल गलत खान पान के कारण और गलत समय पर खाना खाने के कारण पाचन शक्ति कमज़ोर पड़ती जा रही है| अजवाइन अपच को दूर करती है| अजवाइन में मौजूद enzymes से जो रस निकलता है वह पाचन में सहायता करता है| 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच अजवाइन और आधा छोटा चम्मच अदरक का पाउडर मिला लें| इस मिश्रण को पानी के साथ लेने से सीने में जलन और खराब पेट की समस्या में ज़रूर ही लाभ मिलता है|

Also, read Diabetes Diet Hindi

Benefits of Carom Seeds – Ajwain ke Fayde

Helps to Destress (स्ट्रेस कम करती है)

आजकल stress किसके जीवन में नहीं है| आपको यह जानकार अच्छा लगेगा कि अजवाइन stress level को कम करने में बहुत उपयोगी होती है| Research तो यह भी बताती है कि अजवाइन की खुशबू से ही stress level कम होता है| यहाँ तक कि अजवाइन में कैंसर जैसी बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता होती है| इस तरह आप समझ सकते हैं कि अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल करने के कितने लाभ हैं| stress level को कम करने के लिए आप अपने घर के वातावरण में अजवाइन की धूनी भी दे सकते हैं|

Ajwain ke Fayde for Acidity
  • Save

Useful in Acidity (गैस और बदहज़मी को दूर करती है अजवाइन)

अजवाइन में पाए जाने वाले रासायनिक ऐसे रस को बढ़ाते हैं जिससे भोजन हमारे शरीर में ठीक तरह से absorb हो जाता है| इसके अलावा अजवाइन नियमित रूप से खाने से आप कब्ज़ और बदहज़मी की समस्या को भी दूर रख सकेंगे| यहाँ तक कि अजवाइन कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए छोटे बच्चों को भी दी जाती है| अजवाइन, काला नमक और सूखी अदरक को पीस कर एक चूर्ण  बना लें| इस चूर्ण को खाना खाने के बाद लें| इससे सीने में जलन, गैस और खट्टी डकार में आराम मिलेगा|

Ajwain ke Fayde for Kidney
  • Save

Promotes Kidney Health (किडनी के लिए उपयोगी)

किडनी स्टोन की समस्या में भी अजवाइन के बहुत फायदे हैं| अजवाइन किडनी स्टोन को तोड़ने में helpful है| पीसी हुई अजवाइन को बराबर मात्रा में गुड़ के साथ मिलाकर कर दिन में 3-4 बार लें| इससे kidney स्टोन को घुल कर शरीर से निकलने में सहायता मिलती है साथ ही इससे kidney स्टोन से होने वाले दर्द में आराम मिलता है|

Useful to Cure Pimples (मुहांसों से छुटकारा दिलाये)

मुहांसों और मुहांसों के दाग से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद है| अजवाइन को पीस कर इसका पेस्ट बना लें और इसमें नीम्बू का रस मिला दें| इस पेस्ट को आप मुहांसों वाली जगह पर लगाएं| ऐसा कुछ दिन करने से ही आपको मुहांसों से छुटकारा मिलेगा|

Benefits of Carom Seeds for Pregnant Woman

Helpful in Pregnancy (गर्भावस्था में उपयोगी)

Pregnancy के समय बहुत सी औरतों को कब्ज़, अपच, गैस और पेट फूलना जैसी समस्याएँ हो जाती हैं| ऐसे समय में अजावायन का उपयोग ज़रूर करना चाहिए| अजवाइन पाचन शक्ति को मज़बूत बनाती है और पेट साफ़ करती है| इसके अलावा अजवाइन खून साफ़ करती है और शरीर में blood flow को मेन्टेन रखती है|

 

Please Subscribe to our YouTube channel for more tips

References

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here