10 फल जो आप डायबिटीज में खा सकते हैं – 10 Excellent Fruits You Can Eat If You Are Diabetic in Hindi – Diabetes Fruits

Apple in Diabetes in Hindi

आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगी उन फलों के बारे में जो आप diabetes में आराम से, बिना चिंता के, खा सकते हैं| हाँलाकि अगर आपको डायबिटीज है तो ये सभी फल आपको संतुलित मात्रा में ही खाने चाहियें|

Best Diabetes fruits to Eat in Hindi

अमरुद

Guava as Diabetes fruits
  • Save
Guava as Diabetes fruits

1) अमरुद – डायबिटिक patients के लिए अमरुद एक बहुत ही अच्छी nutritious fruit choice है क्यूंकि इसमें बहुत अच्छी मात्रा में lycopene और dietery fiber होता है| इसके साथ इसमें pottasium, calcium, vitamin A, vitamin C और magnesium भी होता है| अमरुद का फल और इसके पत्तियों की चाय दोनों ही डायबिटिक लोगों के लिए बहुत गुणकारी है|

बहुत सी medical research में यह देखा गया है कि बिना छिलके के अमरुद खाने से यह blood में sugar absorption को कम कर देता है|

डायबिटिक लोगों को अक्सर constipation की परेशानी हो जाती है और क्यूंकि अमरुद में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिससे यह constipation में भी आराम देता है|

अमरुद में जो pottasium होता है उससे blood pressure regulate होने में सहायता मिलती है| medical research में यह भी पाया गया है कि खाना खाने के बाद अमरुद की पत्तियों की चाय पीने से यह blood sugar level को बढ़ने से रोकता है|
तो अपने blood sugar को कण्ट्रोल में रखने के लिए प्रतिदिन बिना छिलके के 1 अमरुद खाने का प्रयास करें|

पपीता

Papaya as Diabetes fruits
  • Save
2) पपीता – diabetic लोगों के लिए पपीता एक बहुत ही अच्छा फल है| जिन लोगों का blood sugar level बहुत बढ़ा रहता है उन्हें नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए| पपीता खाने से blood sugar level control होता है|
पपीते में carotene और papain नाम के enzymes होते हैं जो कि डायबिटीज से होने वाली बीमारियाँ जैसे heart की problems, kidney problems और ageing के effects से बचाता है|

संतरा

Santra
  • Save

3) संतरा – अपने अच्छे स्वाद और पोष्टिक गुणों के कारण संतरा एक बहुत ही पसंद किये जाने वाला फल है| संतरे में कैलोरीज कम होती हैं और फाइबर, pottasium, folate, thiamin और vitamin C भरपूर मात्रा में होता है| संतरे मीठे ज़रूर होते हैं पर इनका glycemic index सिर्फ 31 से 51 के बीच होता है| संतरे में polyphenols और fiber भरपूर मात्रा में होता है जो बढ़े हुए blood sugar को कण्ट्रोल करने में सहायता करता है| अगर आप संतरे को अपनी डाइट में include करेंगे तो आपके कुछ मीठा खाने की इच्छा भी control होगी और साथ ही यह आपका blood sugar level को भी कण्ट्रोल करेगा|

मधुमेह रोगी खा सकते हैं ये 10 फल – Diabetes People Can eat Apple 

Apple

Apple
  • Save

4) Apple – सेब के गुण हम में से कौन नहीं जानता पर क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के लिए भी apple खाना बहुत लाभदायक है| apple का फल और इसका छिल्का दोनों ही soluble fiber, vitamin C और antioxidants से भरपूर होता है|

इसमें पाए जाने वाले fiber, digestion process और carbohydrates के absorption के process को slow कर देता है जिससे आपका blood sugar level control में रहता है|
इसके अलावा apple में भरपूर मात्रा में fiber, पानी और nutrients होते हैं जिससे इसे खाने के बाद पेट भरा भरा लगता है|

Glycemic index उस measurement को कहते हैं जो यह measureकरता है कि कितनी जल्दी आपके खाने का carbohydrates आपके blood sugar level को बढ़ाता है| apple का glycemic index केवल 30 से 50 के बीच होता है| इस तरह apple diabetic लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छी fruit choice है| पर ध्यान रखें हमेशा apple छिलके के साथ खाएं इस तरह यह ज़्यादा फायदा करेगा|

मधुमेह के रोगी का आहार

जामुन

Jamun
  • Save

5) जामुन – जामुन डायबिटीज के लिए एक miracle fruit है| इसका glycemic index कम होता है जिससे यह blood sugar level को बढ़ने नहीं देता| यह फल starch को energy में convert करता है और इससे डायबिटीज से होने वाली और परेशानियां जैसे प्यास ज्यादा लगना या पेशाब ज़्यादा आना भी कण्ट्रोल में रहता है|

डायबिटीज के इलाज के लिए जामुन की पत्तियां, बीज और फल सभी का उपयोग किया जाता है| अपने blood sugar level को कण्ट्रोल में रखने के लिए और insulin sensitivity को बढ़ाने के लिए diabetic लोगों को जामुन ज़रूर खाना चाहिए|

Good Diabetes Fruits to eat when you are Diabetic (Diabetic Fruits)

नाशपाती

Pear
  • Save

6) नाशपाती is one of the diabetes fruits – नाशपाती में fiber और vitamins भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए यह मधूमेह के मरीजों के लिए एक अच्छी choice है| नाशपाती में levulose नाम का एक natural sugar होता है जो मीठा तो लगता है पर यह तुरंत ही डाइजेस्ट हो जाता है जिससे blood sugar level बढ़ता नहीं है|

साथ ही नाशपाती में carbohydrates और calories कम होती हैं और fiber ज्यादा होता है जिससे यह diabetic लोगों के लिए और जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही अच्छा फल है|

किवी

Kiwi
  • Save

7) किवी in diabetes fruit diet – किवी का भी glycemic index कम होता है और साथ ही इसमें fiber अधिक मात्रा में होता है और carbohydrates कम होता है| इससे blood sugar level भी कण्ट्रोल में रहता है साथ ही खराब cholesterol का level कम होने में भी सहायता मिलती है| किवी में inositol नाम का एक enzyme होता है जो blood sugar level को कण्ट्रोल में रखता है|

साथ ही किवी बहुत से minerals और vitamins का अच्छा source है जैसे vitamin a, vitamin c, vitamin e, fiber, pottasium, folate और beta – carotene जो हमारी overall health के लिए बहुत अच्छा है| अपने blood sugar level को कण्ट्रोल में रखने के लिए और energy level को बढ़ाने के लिए किवी एक बहुत ही अच्छा fruit है|

स्ट्रॉबेरीज़

Strawberries
  • Save

8) स्ट्रॉबेरीज़ – diabetic लोगों के लिए strawberry एक बहुत ही अच्छा superfood है| strawberry में sugar की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इसमें vitamins, antioxidants और dietery fiber भरपूर मात्रा में पाया जाता है|

बहुत सी medical studies में यह देखा गया है कि regularly strawberries खाने से लोग type 2 diabetes के खतरे से बचे रहते हैं| strawberry में carbohydrate कम होता है और इसका glycemic index भी 40 के आस पास होता है| strawberry खाने से आपका blood sugar level कण्ट्रोल में रहता है और आपका energy level भी बढ़ता है| strawberry is one of the best diabetes fruits.

एवाकाडो

Avocado
  • Save

9) एवाकाडो is one of the best diabetes fruits – एवाकाडो मेक्सिको में पैदा होने वाला नाशपाती जैसा फल है| यह पौष्टिक गुणों से भरपूर एक ऐसा फल है जो आजकल भारत में भी famous हो गया है| इसमें भरपूर मात्रा में vitamins और antioxidants होते हैं|

इसमें carbohydrates बहुत कम होता है जिससे यह blood sugar level पर कोई असर नहीं डालता है| इसमें जो फैट होता है वह monounsaturated fat जो कि bad cholesterol को कम करने में help करता है और heart की health के लिए बहुत अच्छा होता है| diabetic लोग बिना अपने blood sugar level की चिंता किये हुए avacado खा सकते हैं पर इसे moderation में ही खाना चाहिए|

Also read Drumstick Benefits here

चेरी

cherry
  • Save
10) चेरी – चेरी का glycemic index level बहुत ही कम सिर्फ 22 होता है| इसलिए इससे blood sugar level के बढ़ने का कोई खतरा नहीं रहता| इस तरह यह diabetic लोगों के लिए एक अच्छा fruit है| चेरी में anthocynins नाम का केमिकल होता है जो insulin production को 50 % तक बढ़ाता है जिससे blood sugar level कण्ट्रोल में रहता है| यह डायबिटीज से होने वाली बीमारियाँ जैसे heart disease और कैंसर से लड़ने में भी सहायता करता है|

तो friends आशा करती हूँ आपको मेरी ये Diabetes fruits ki पोस्ट उपयोगी लगी होगी| अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ शेयर ज़रूर करें|
धन्यवाद!

Please Subscribe to our YouTube channel for more tips

References

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here